करौली: पांचना बांध से 3गेट खोल जलसंसाधन विभाग की ओर से तीसरे दिन भी जलनिकासी जारी,3 हजार क्यूवेक से अधिक पानी की हो चुकी निकासी
सावन मास में हो रही जोरदार बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। वहीं कई साल से सूखी पड़ी नदी-तालाब व बांधों में बारिश के पानी की हिलोरों से प्राकृतिक नजारा देखने लोग नदियों के तट पंहुच रहे हैं। पांचनाबांध में तेज बारिश से 258.62 मीटर भराव क्षेत्र में 258.25 पानी की आवक बढ़ने पर गुरुवार को 3 गेट खोलकर 3 हजार क्यूवेक से अधिक जलनिकासी तीसरे दिन भी रही।