करौली: हरियाली अमावस्या व सावणी तीज को लेकर ASP ने कोतवाली थाने में ली CLG बैठक,सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक परकोटे भीतर वाहन निषेध
हरियाली अमावस्या व श्रावणी तीज के मौके पर मदनमोहन मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को सुविधा, बाजार में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली में CLG की बैठक आयोजित हुई।बैठक में सर्व समाज से हरियाली तीज व श्रावणी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा के साथ शहर में अमावस्या पर सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक दोपहिया व 4 पहिया वाहन परकोटे के भीतर निषेध किए।