करौली: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पांचना बांध पहुंचकर सैलानियों को बहाव क्षेत्र से उचित दूरी बनाने के संबंध में समझाइश की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने शुक्रवार को पांचना बांध पहुंचकर गेटों के आसपास जल निकासी देखने आ रहे सैलानियों को बहाव क्षेत्र से उचित दूरी बनाने के संबंध में समझाइश की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक में कहा कि जल निकासी क्षेत्र के आसपास जिला आपदा प्रबंधन टीम व राज्य आपदा प्रतिशाद बल के जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है।