करौली: सरपंचों ने विभिन्न मामले के जल्द समाधान की मांग करते हुए जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी व BDO को सौपा ज्ञापन
राजस्थान सरपंच संघ पंचायत समिति करौली के समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विभिन्न मामलों में राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के 2 वर्ष से कार्य स्वीकृत न होने पर व 2 वर्ष से समायोजन का पैसा न मिलने पर नाराज जिले सरपंचों ने शनिवार को जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदयभानु चारण व करौली पंचायत समिति विकास अधिकारी को ज्ञापन सौप जल्द समाधान की मांग की।