पांगी क्षेत्र में बढ़ते अवैध और मनमाने निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग को लेकर वूल फेडरेशन के निदेशक वीर सिंह राणा और पूर्व प्रधान राज कुमार ने आवासीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। वूल फैडरेशन के निदेशक वीर सिंह राणा ने कहा कि पांगी क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए स्पेशल एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के नियमों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है।