चाचौड़ा: न्यादरी गांव से भागे युवक-युवती, युवती के परिजनों पर घर तोड़ने और ₹5 लाख के नुकसान का आरोप
चाचौड़ा थाना के नयादरी गांव से एक लड़का और लड़की भाग गए। 8 अप्रैल को थाने में लड़का पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप है, लड़की के परिजनों ने लड़के के घर ट्रैक्टर से कच्चा मकान तोड़ दिया, गेहूं की टंकी में पानी डाला, करीब 5 लख रुपए का नुकसान करने का आरोप है। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की गहन विवेचन शुरू कर दी है।