मुरैना नगर: कैंसर से जूझ रहे यातायात थाने के प्रधान आरक्षक ने गणेशपुरा में किराये के मकान में की आत्महत्या,फांसी पर लटका मिला शव।
मुरैना के गणेशपुरा स्थित सामलिया बोहरे वाली गली में किराये के मकान में रहने वाले यातायात थाने के प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मूल रूप से इटावा निवासी राजेश कैंसर से पीड़ित थे तथा मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस की जांच जारी है।