श्रावणी मेला को लेकर संकरा मॉडल स्कूल परिसर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दरभंगा: श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दरभंगा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत संकरा मॉडल स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण परिसर में आयोजित हो रहे भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर अपने स्तर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की ओर से श्रावणी मेला एवं इससे जुड़े कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
#darbhanga #darbhangaabtak #kusheshavrsthan