बीकानेर: नयाशहर थाने में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग का मामला दर्ज
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। प्रताप बस्ती निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी के अनुसार घटना 15 जून की है। आरोप है कि आरोपी उसके घर में जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान घर में जमकर तोड़फोड