हाथरस: माधव कुंज कॉलोनी में एक युवक को जहरीले कीड़े ने काटा जिला अस्पताल के इमरजेंसी में स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के माधव कुंज कॉलोनी निवासी एक युवक को 2 अगस्त को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने के बाद युवक का शहर के देव हॉस्पिटल मे उपचार जारी है।