कासगंज: गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पर गौशालाओं की समीक्षा की, बेहतर देखभाल व कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
कासगंज में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता और सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने गौवंश के संरक्षण, पोषण, चिकित्सा और पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्षभर हरा चारा उपलब्ध कराने, नेपियर व मोरिंगा की खेती बढ़ाने और गौकसी व तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।