ब्रह्मपुर: ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पुलिस वर्दी में मिला मानसिक विक्षिप्त, खुद को बता रहा था सरना का चौकीदार, पूछताछ के बाद छोड़ा
ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर में रविवार की सुबह 9 बजे उस समय हलचल मच गई, जब लोगों ने पुलिस की वर्दी पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। वर्दी में होने के कारण शुरू में लोग उसे पुलिसकर्मी समझ बैठे, लेकिन उसकी गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।