मड़ियाहू: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के लिए बरसठी ब्लॉक पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिया गया प्रशिक्षण
एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बरसठी ब्लॉक मुख्यालय पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रशिक्षण दिया गया। बरसठी ब्लाक सभागार में डॉ सर्वेश मिश्रा, समरजीत, ब्लॉक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास परियोजना के साथ बैठक करके अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।