मड़ियाहू: जगदीशपुर गांव में मड़हा रखने के विवाद में मारपीट 5लोग घायल, सभी को इलाज के लिये भेजा गया अस्पताल
जगदीशपुर गांव में मड़हा रखने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी।मारपीट में पति पत्नी समेत 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। बरसठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के दलित बस्ती के साहबलाल व दूधनाथ के मड़हा रखने को लेकर विवाद हुआ। बताया जाता है कि दूधनाथ मड़हा रख रहे थे तभी साहबलाल आदि पहुँच कर मड़हा हटाने लगे,और लाठी डण्डा से मारने लगे।