मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने ऊँचनीकला तिराहे से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं पुलिस ने ऊंचनी कला तिराहे से दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ ऊंचनी कला गांव निवासी रिंकू उर्फ अखिलेश यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मड़ियाहूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी