मड़ियाहू: कारो गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप
कारो गांव में एक 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कारो गांव निवासी प्रवीण कुमार गौड़ की पत्नी 26 वर्षीय ममता संदिग्ध परिस्थिति में अचेत हो गयी। परिजन उसे आनन फानन में CHC सुरियावां ले गये।