मुरैना नगर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत में मुरैना सजा,लेकिन पुराने दावेदारों की दूरी ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आज प्रथम मुरैना आगमन को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।MS रोड पर जगह-जगह स्वागत मंच तैयार किए गए हैं और संभावित जिलाध्यक्ष दावेदार नेता स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।वहीं गणेशपुरा पुलिया से पुराने बस स्टैंड के आगे मंचों की कमी और पुराने दावेदारों की दूरी को लेकर संगठन में अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज है।