मंझनपुर: ककोढ़ा गांव के लोगों ने आवासीय पट्टा के नाम पर रुपये मांगने का लेखपाल पर लगाया आरोप
कौशाम्बी जिले के सिरथू तहसील क्षेत्र के ककोढ़ा गांव से दर्जनों लोग हो हल्ला करते हुए मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर लोगों ने डीएम से शिकायत की आरोप लगाया कि उन्हें आवासीय पट्टा देने के नाम पर 20-20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।