मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में फिर दिखा दुर्लभ सोनकुत्ता का झुंड, वीडियो वायरल
Manpur, Umaria | Apr 7, 2026 विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन के जंगल मे एक बार फिर दुर्लभ वन्यजीव सोनकुत्ता(Dholes/wild Dog)का झुंड देखा गया है।जिसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रहा है।वन्यजीव प्रेमियो ने सोनकुत्ता का झुंड बांधवगढ़ मे देखे जाने पर इसे बेहतर जैव विविधता एवं प्रबंधन का परिणाम बताया है।