नगरी: आई20 कार से गांजा तस्करी, पुलिस ने करीब ₹9 लाख के गांजे के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मेचका थाना से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक i20 कार में अवैध रूप से गंजा तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर कार से 44 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 880000 है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक गांजा को उड़ीसा से गुजरात लेकर बिक्री करने के लिए जा रहे थे।