मनोहरथाना: जय श्री भीलान विद्यालय के पांच अध्यापक प्रधानाध्यापक की कार्यशैली से नाराज होकर प्रदर्शन पर बैठे
जय श्री भीलान विद्यालय के पांच अध्यापक प्रधानाध्यापक की कार्यशैली से नाराज होकर विद्यालय मे धरने पर बैठे । पीईईओ की लगभग ढाई घंटे समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। 13मई को विद्यालय का निरीक्षण किया था जिसमें तीन अध्यापक अनुपस्थित मिले थे जिसमें हरी लाइन फैरी गई थी। उनके द्वारा उसे साइन पर साइन कर दिए गए। इसके बाद ब्लॉक के सभी विद्यालय स्टाफ की बैठक ली गई।