मखदुमपुर: मखदुमपुर में पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मखदूमपुर में शनिवार के दिन 2 बजे पूर्व मंत्री सह कुर्था एवं मखदूमपुर के पूर्व विधायक रहे वागी कुमार वर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मखदूमपुर यमुने पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।