हरिद्वार: त्यौहारी सीजन के चलते रोशनाबाद मुख्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी जानकारी
त्यौहारी सीजन के चलते हरिद्वार जनपद में सुरक्षा बढ़ाई गई है। रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। किसी भी दशा में शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। पुलिस सतर्कता बरत रही है