कामां: कामां के बोलखेड़ा के पास भारी वाहन की टक्कर से गाय की हुई मौत
बोलखेड़ा गांव के पास भारी वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। सूचना पर रामवीर गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों गौसेवक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहन की टक्कर से हादसा होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली मामले में जानकारी।