बाड़ी: बटेश्वर कलां व सिंगोरई में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई, 200 बीघा चारागाह भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण
Bari, Dholpur | Jan 10, 2025 जिले में लगातार चारागाह भूमियों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर बीटी बेहद संवेदनशील नजर आ रहे हैं। जिसमें धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर बाड़ी तहसीलदार उत्तम चंद बंसल द्वारा राजस्व टीम गठित कर चारागाह भूमि पर हो रही लगभग 30 बीघा भूमि पर से सरसों की फसल को ट्रैक्टरों और जेसीबी से जोतकर 200 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।