केशकाल: केशकाल की बेटी मुक्ति डडसेना का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन, दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम
केशकाल की होनहार छात्रा मुक्ति डडसेना का चयन 25 अगस्त से असम में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भुवनेश्वर जोन से हुआ है। वर्तमान में वह जवाहर नवोदय विद्यालय, बुरई (दुर्ग) में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से केशकाल और कोंडागांव जिले में खुशी की लहर है।