बीरपुर: भूमिहार समाज की एकजुटता पर ज़ोर, महासभा गठन की बनी रणनीति
वीरपुर प्रखंड के सिकरहुला गांव में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा बेगूसराय की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक मूल्यों की रक्षा पर बल दिया गया।