शाहबाद: पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर वापस लौटे, सुने! उनके मुख से
दिलेर गंज स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए 20 जनवरी को ही शाहाबाद से रवाना हुए और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर साक्षी बने। वापस शक्तिपीठ पर लौटने के बाद पीठाधीश्वर ने प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना अपना सौभाग्य बताया।