परिहार: सीमा पर कसा शिकंजा: कन्हवा में एसएसबी की सख्ती से तस्करी पर लगाम
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ एसएसबी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। कन्हवा सीमा चौकी क्षेत्र में देर रात जवानों ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मवेशियों को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार