हाथरस: मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म, बच्चे के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गांव के ही एक किशोर द्वारा कुकर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। मासूम बच्चे के साथ किशोर ने द्वारा किए गए कुकर्म के बारे में बच्चे ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी तो पीड़ित मासूम बच्चे के परिजनों ने लोगों को इकट्ठा कर कोतवाली मुरसान पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।