हाथरस: हाथरस जंक्शन के लाडपुर में युवक ने चाकू से काटी अपनी हाथ की नस, गंभीर हालत में परिजन लाए जिला अस्पताल, उपचार जारी
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर में बृहस्पतिवार रात 9:00 बजे के लगभग युवक सोनू ने खाना खाते समय अज्ञात परिस्थितियों के चलते चाकू से अपने हाथ की नस काट ली और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया परिजनों के शोर को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तत्काल परिजनों की मदद से ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसक डाक्टरो द्वारा उपचार जारी है