हाथरस: कस्बा जलेसर के पति-पत्नी ने आपसी विवाद में अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन किया, लाए गए जिला अस्पताल हाथरस
जनपद एटा के कस्बा जलेसर निवासी पति-पत्नी ने आपसी विवाद के चलते अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन कर लिया, अधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन करने से पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई, परिजन पति-पत्नी को उपचार के लिए जनपद हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र में बने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा पति पत्नी का उपचार किया गया।