हाथरस: गांव नगला चोखा के पास दावत खाने गए युवक को बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला चोखा के पास बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे के लगभग दावत खाने गए युवक को अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया और रास्ते में अधमरा छोड़कर फरार हो गए! ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची 112 पुलिस घायल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आई और भर्ती कराकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है!