हाथरस: हाथरस के दो थाना क्षेत्र में धान की रखवाली कर रहे एक किशोर और युवक को काले सांप ने काटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
हाथरस के दो थाना क्षेत्र में धान की रखवाली कर रहे एक किशोर और एक युवक को काले सांप ने पैरों में काटकर घायल कर दिया! दोनों ही खेत में बेहोश होकर गिर गए !आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे भर्ती कराया! डाक्टरों द्वारा दोनों का उपचार जारी है! जिला अस्पताल में प्रतिदिन आधा दर्जन सांप के काटने के मरीज आ रहे हैं!