गुना नगर: कैंट पुलिस ने पिता-पुत्र के गांजा सप्लाई नेटवर्क को किया ध्वस्त, बोलेरो सहित ₹15 लाख का सामान ज़ब्त
गुना कैंट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो कार और बाइक से गांजा सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.450 किलो गांजा, बोलेरो और मोटरसाइकिल समेत करीब 15 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई गुना बायपास स्थित देशी ठाठ ढाबा के पास की गई।