पटना ग्रामीण: भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे देशों में पाकिस्तान की सच्चाई बताई, भाजपा कार्यालय में दी जानकारी
भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर विदेश यात्रा से वापसी पर आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश की एकजुटता पर जानकारी दी। रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि भारत के प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान की सच्चाई बताई है।