चच्योट: सरकार अपने खर्चे कम करने के बजाय मार रही कर्मचारियों का हक: गोहर में बोले विधायक विनोद कुमार
Chachyot, Mandi | Aug 22, 2024 नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने वीरवार को गोहर में कहा कि कांग्रेस सरकार अपने खर्चे कम करने के बजाय कर्मचारियों के हक मार रही है। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता को दी थी उनको कांग्रेस सरकार बंद कर टैक्स और रेट बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है।