कोंडागांव: जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष
कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव,कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी,नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज,उर्वरक एवं कीटनाशक निर्धारित दर पर समय पर उपलब्ध कराने संबंधित कालाबाजारी,जमाखोरी,अधिक मूल्य पर विक्रय,अमानक सामग्री के विक्रय एवं गैर-कृषि उपयोग जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण कक्ष स्थपित किया गया है