लखीमपुर: सनवानी पुरवा गांव के पास रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना क्षेत्र के बेलवा बंजरिया गांव निवासी कमलाकांत पांडे पुत्र शिवराम पांडे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के भतीजे रजनीश पांडे ने शनिवार को लखीमपुर खीरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बताया कि कमलाकांत पांडे अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए शारदा नगर गए थे।