सिरसागंज: सराय मुरलीधर मोड़ हाईवे के पास से दो वांछित आरोपी किए गिरफ्तार, सिरसागंज पुलिस की कार्रवाई
सिरसागंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को सिरसागंज पुलिस टीम ने सराय मुरलीधर मोड़ हाईवे के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवल किशोर उर्फ पप्पू पुत्र निहाल सिंह और गगन उर्फ डालू पुत्र नवल किशोर निवासी ग्राम खोड़खेरा थाना सिरसागंज के रूप में हुई है।