हमीरपुर: सुमेरपुर में भाजपा नेता के साथ हुई ठगी का पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की लगाई गुहार
इंडियन बैंक सुमेरपुर की शाखा में संचालित एक चालू खाते से दो दिनों के भीतर 1,98,996 रुपये निकल जाने के मामले में शिकायत के करीब 20 दिन बाद भी साइबर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। कस्बा निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार श्