फुलवरिया: बैठक में जनगणना कर्मियों को दी गई अहम जानकारी, अनुपस्थित प्रगणकों पर बीडीओ ने जताई नाराज़गी
फुलवरिया प्रखंड सभागार में बुधवार को जनगणना कार्य में शामिल होने वाले कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने की।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी कर्मियों से जनगणना कार्य को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया।