नगड़ी: धुर्वा डैम में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे युवक को बोट स्टाफ ने बचाया
Nagri, Ranchi | Apr 5, 2026 धुर्वा डैम में आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे एक युवक को रविवार दोपहर करीब तीन बजे बोट स्टाफ अजय उरांव ने बचा लिया। आत्महत्या करने आए युवक का नाम सैयम अंसारी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने आए युवक सैयम अंसारी धुर्वा डैम में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था तभी बोट स्टाफ अजय उरांव की नजर पड़ गई और उसने उसे बचा लिया।