कोरांव: कोरांव बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ
कोरांव बाजार के एक हार्डवेयर गोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। गोदाम बस्ती वाले इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में आग फैलने की आशंका बढ़ गई थी।