हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में तूफान से बिजली ठप, पीएचसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लगे टांके
गुरुवार देर रात आए आंधी-तूफान ने कस्बे की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। इसका सीधा असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पर पड़ा। शुक्रवार को लाइट न होने के कारण फार्मासिस्ट को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में घायल मरीज के टांके लगाने पड़े। इस दौरान अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि तूफान के बाद से ही पीएचस