ऊंचाहार: पलऊ का पुरवा चड़रई गांव में दबंगों ने अधेड़ को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के पलऊ का पुरवा चड़रई गाँव में दबंगों ने अधेड़ की बेरहमी से पिटाई कर दी, तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।गाँव निवासी रामराज ने बताया कि बुधवार की सुबह, वो घूरे में गोबर फेंकने जा रहा था, आरोप है कि रंजिशन गाँव के तीन लोगों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोटें आई है, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगायी है।