गोरखपुर: गोरखपुर के रामगढ़ताल में भीषण सड़क हादसा, ब्रेजा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार घायल
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार घायल हो गया।वहां मौजूद लोगों ने बताया कि- बाइक सवार ऑपोजिट लेन में आ रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति में आ रही ब्रेजा कार से उसकी टक्कर हो गईं