दमोह: बांदकपुर: बर्तन दुकान की तिजोरी से ₹47 हजार की चोरी, नाबालिग ने दिया अंजाम, CCTV में कैद
Damoh, Damoh | May 16, 2026 दमोह बांदकपुर में बाजार स्थित वर्तन दुकान की तिजोरी से ₹47,070 चोरी होने का मामला सामने आया। दुकानदार की गैरमौजूदगी में एक नाबालिग नकदी निकालकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई। शिकायत के बाद चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने टीम के साथ कार्रवाई कर चंद घंटों में नाबालिग को दस्तयाब कर रकम बरामद कर व्यापारी को लौटाई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।