हाटा: हाटा में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर
हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे तितला क्रॉसिंग के पास मंगलवार को बाइक सवार धनंजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस जांच कर रही है।