चितरंगी: अपर कलेक्टर ने किया चमारीडोल चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण
आज अपर कलेक्टर श्री पी.के सेन गुप्ता के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर चमारीडोल में स्थापित चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्थैतिक निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।